शहर के Mariton Hotel में होटल के ही पार्टनर आपस में भिड़ गए। पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस विवाद ने इतना विकराल रूप धारण किया कि होटल परिसर देखते ही देखते जंग के अखाड़े में तब्दील हो गया।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक पार्टनर ने दूसरे को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान लात-घूंसे चले और एक पक्ष की पगड़ी तक उतर गई, जिससे मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल में लगे CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।





