Pb8Live NEWS: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पंजाब के मोगा से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हैं। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। घटना सुबह करीब 7:30 बजे चामुंडा-धर्मशाला सड़क पर इक्कू मोड़ स्थित बैली होटल के पास हुई। घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 13 की हालत नाजुक बताई जा रही है।





