Pb8Live News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी और चंबा जिलों में बाढ़ से हुए नुकसान का हवाई सर्वे किया और धर्मशाला में अधिकारियों के साथ आपदा पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने 1500 करोड़ रुपए की राहत राशि देने का ऐलान किया। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इसके बाद पीएम पंजाब के गुरदासपुर पहुंचे, जहां वह बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। पंजाब की AAP सरकार ने केंद्र से 80 हजार करोड़ रुपए की सहायता मांगी है। हिमाचल में पीएम ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और एक साल की बच्ची नितिका को गोद में उठाकर ढांढस बंधाया, जिसके पूरे परिवार की बादल फटने से मौत हो गई थी।





