जालंधर के पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर रेड करने पहुंची थाना-7 पुलिस की टीम खुद ही अंदर फंस गई। स्पा मालिक और कर्मचारी पुलिस के पहुंचने से पहले ही बिल्डिंग को बाहर से लॉक कर पीछे के रास्ते से फरार हो गए।
करीब डेढ़ घंटे तक एक महिला समेत 4 पुलिसकर्मी अंदर बंद रहे। बाद में बाहर मौजूद टीम ने सीढ़ी मंगवाकर खिड़की के रास्ते सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस को स्पा में अवैध गतिविधियों, खासकर सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी। मामले में स्पा मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।





