Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर 13 वर्षीय बच्ची की हत्या, पीड़ित परिवार से मिलीं पुलिस कमिश्नर...

जालंधर 13 वर्षीय बच्ची की हत्या, पीड़ित परिवार से मिलीं पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन, देखें वीडियो

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के वेस्ट हलके के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या की घटना के तीन दिन बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि आरोपी पर जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस की लापरवाही साबित होने पर संबंधित कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

बतादें कि शनिवार शाम पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची सहेली के घर जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। बच्ची का शव आरोपी के घर के बाथरूम से बरामद हुआ।

हत्या के आरोप में गिरफ्तार हरमिंदर सिंह उर्फ रिपी को अस्पताल से छुट्टी के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसका रिमांड हासिल किया। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान घटना का पूरा मकसद और साजिश स्पष्ट की जाएगी।परिवार ने मांग की है कि दोषी पुलिस कर्मियों पर भी तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular