मोहाली जिले के लालड़ू इलाके में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. पंजाब के एक बड़े हाईवे डकैती गिरोह के सरगना से पुलिस की मुठभेड़ हुई है. यह पूरा गैंग बंदूक की नोक पर लोगों को लूटता था. वे खासकर देर रात को हाईवे पर लूटपाट करते थे। सूचना पर उसे गिरफ्तार करने गई पुलिस पर फायरिंग की गई, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की.अपराधी के पैर में गोली लगी है. ये पूरा गैंग हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देता था. इनके खिलाफ पंजाब के साथ-साथ हरियाणा और कई जिलों में कई मामले दर्ज हैं. उनके खिलाफ मोहाली जिले में ही कई मामले चल रहे हैं। आरोपियों ने हाल ही में चंडीगढ़ दिल्ली हाईवे पर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. 3 और 4 की रात को बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. आरोपी की पहचान सतप्रीत सिंह उर्फ सती के रूप में हुई है, जिसके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं.





