पंजाब के गुरदासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दोरंगला थाना क्षेत्र के आदिया गांव में किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। गोलीबारी में दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान अशोक कुमार और गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।
पंजाब में एक ही थाने में तैनात पुलिस मुलाजिमों ने एक-दूसरे पर चलाई गोलियां, दोनों की मौके पर मौत
In Punjab, two police officers stationed at the same police station opened fire on each other, killing both on the spot.





