Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABकबड्‌डी प्लेयर राणा बलाचौरिया की हत्या मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन,...

कबड्‌डी प्लेयर राणा बलाचौरिया की हत्या मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक शूटर एनकाउंटर में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी व प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में शामिल एक शूटर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। लालड़ू के पास अंबाला हाईवे पर हुए एनकाउंटर में शूटर हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डू को गोली लगी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मिड्डू दो अन्य शूटरों का साथी था। को

इससे पहले आज सुबह मुख्य शूटर आदित्य कपूर और करण पाठक की तस्वीरें सामने आई थीं, जिन्होंने सुनियोजित तरीके से बलाचौरिया की हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, हत्याकांड में टूर्नामेंट के दौरान राणा की रेकी और मुखबिरी करने वाले अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।

एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। मिड्डू तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला था और प्रारंभिक जांच में उसके पहले भी कई वारदातों में शामिल होने की बात सामने आई है। पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular