जालंधर के थाना मेहतपुर के संगोवाल गांव में पंजाब पुलिस के कमांडो बटालियन में तैनात कॉन्स्टेबल रणजीत सिंह (30) ने मंगलवार-बुधवार की रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। रणजीत पटियाला स्थित 5वीं कमांडो बटालियन में सेवाएं दे रहे थे और कई दिनों से छुट्टी पर थे।
सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलते ही उन्हें रणजीत फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, हालांकि इसकी सामग्री का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
मृतक रणजीत सिंह शादीशुदा थे और दो छोटे बेटों के पिता थे—एक 3 साल का और दूसरा 4 साल का। मेहतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।





