Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABPunjab News: पुलिसकर्मी की शर्मनाक हरकत, महिला को कार से कुचलने की...

Punjab News: पुलिसकर्मी की शर्मनाक हरकत, महिला को कार से कुचलने की कोशिश ! पीड़िता बोली गलत नजर रखता था!

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Punjab News: कपूरथला मे रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर (एसआई) बलजीत सिंह पर एक महिला को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप लगा है। यह घटना 30 जुलाई की शाम की है और पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हुई है।

पीड़िता गुरप्रीत कौर उर्फ प्रीति ने बताया कि एसआई ने पहले शराब के नशे में अभद्रता की और विरोध पर उसके चेहरे पर शराब फेंक दी। जब वह शिकायत करने पहुंची, तो आरोपी कार में भागने लगे और उसे रौंदने की कोशिश की गई।

महिला ने आरोप लगाया कि एसआई उस पर पहले से गलत नजर रखता था। महिला ने कहा- वह पहले एक इंस्पेक्टर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी और उसी से उसका एक बेटा भी है।

इंस्पेक्टर की मौत के बाद रिटायर्ड एसआई बलजीत सिंह उस पर गलत नजर रखने लगा था।फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और डीएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular