Pb8Live news: पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों का हाल जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही राज्य का दौरा कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार उनका यह दौरा 9 सितंबर को प्रस्तावित है। इस दौरान पीएम मोदी न सिर्फ पंजाब बल्कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी जा सकते हैं। पंजाब में उनके गुरदासपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ग्रस्त पंजाब का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने साफ कहा था कि वे प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर पंजाब आए हैं और केंद्र सरकार राज्य की हरसंभव मदद करेगी।





