पंजाब सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा फोर्स के लिए खरीदी गई 144 टोयोटा हिल्क्स वाहनों की खरीद की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया के कार्यालय से मिले पत्र के बाद गृह विभाग ने यह जांच डीजीपी पंजाब पुलिस को सौंपी है।
जांच का आदेश 31 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था, जिसमें 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट तैयार कर शिकायतकर्ता, गवर्नर कार्यालय और गृह विभाग को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। यानी जांच रिपोर्ट 15 नवंबर 2025 तक प्रस्तुत की जानी है। फिलहाल यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।





