Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABचंडीगढ़ में दिनदहाड़े जिम के बहार प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां मारकर हत्या,...

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े जिम के बहार प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां मारकर हत्या, गाडी में बैठते ही हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय चरणप्रीत सिंह निवासी मुल्लांपुर के रूप में हुई है। चरणप्रीत सिंह जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ करीब 8 राउंड फायरिंग कर दी।

घटना के तुरंत बाद उनके साथी उन्हें उसी गाड़ी में डालकर PGI अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात चंडीगढ़ प्रशासन और SSP दफ्तर से महज कुछ मिनट की दूरी पर हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular