Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEPunjab : 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

Punjab : 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : जालंधर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जानकारी के अनुसार जालंधर देहात के थाना भोगपुर की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 02 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 4 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की। दोनों आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश के रहने वाले वसीम और रफीक के रूप में हुई है।इस मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर रविंदर कुमार मुख्य अधिकारी पुलिस थाना भोगपुर ने पुलिस पार्टी के साथ अड्डा लाडरा पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्धों को रोककर जांच की जा रही थी। इस दौरान वसीम और रफीक से से 4 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। मौके पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भोगपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी के माध्यम से कम समय में बड़ी मात्रा में पैसा कमाने की कोशिश कर रहे थे। ये दोनों आरोपी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हुए अफीम की बड़ी खेप की आपूर्ति करते थे और पंजाब में विभिन्न स्थानों पर नशीली दवाओं को बेचते थे।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular