Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब बना देश का पहला एंटी-ड्रोन सिस्टम वाला राज्य, सीमा पर से...

पंजाब बना देश का पहला एंटी-ड्रोन सिस्टम वाला राज्य, सीमा पर से नशा और हथियार तस्करी पर लगेगी लगाम

Punjab becomes the country's first state with anti-drone system, drug and weapon smuggling will be curbed from the border

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब में नशा और हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने तरनतारन में 3 अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम पंजाब पुलिस को सौंपे। इससे पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जिसके पास अपना एंटी-ड्रोन सिस्टम है।

केजरीवाल ने कहा कि ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आने वाले नशे को अब बॉर्डर पर ही गिरा दिया जाएगा। सरकार ने कुल 9 एंटी-ड्रोन सिस्टम का ऑर्डर दिया है, जिनमें से बाकी 6 जल्द पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही से पंजाब नशे की गिरफ्त में आया था, लेकिन अब हमारी सरकार ने इसके खिलाफ जंग छेड़ दी है। तस्करों के आलीशान मकानों को तोड़ा जा रहा है और जब्त की गई अवैध संपत्तियों का इस्तेमाल बच्चों की पढ़ाई और लोगों के इलाज में किया जा रहा है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular