पंजाब विधानसभा में आज वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वर्ष 2026-27 के लिए 2,60,437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट में राज्य के विभिन्न वर्गों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।
बजट की सबसे बड़ी घोषणा महिलाओं के लिए की गई है। सरकार ने आम महिलाओं को ₹1000 प्रति माह देने का ऐलान किया है, जबकि अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
इसके अलावा बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और विकास से जुड़े कई बड़े प्रावधान भी किए गए हैं, जिनका उद्देश्य राज्य के विकास को गति देना और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से पंजाब में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और आम लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा।





