Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब सरकार ने इस Bank को किया Blacklist

पंजाब सरकार ने इस Bank को किया Blacklist

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : पंजाब सरकार का एक बैंक को लेकर बेहद ही सख्त फैसला आया है, जिसके तहत बैंक में लेनदेन नहीं कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार ने HDFC Bank के प्रति सख्त रूप अपनाया है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार ने HDFC Bank को डीएम्पैनल कर सभी संबंधी तोड़ दिए है। पंजाब सरकार को यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि बैंक ने पिछले दिनों सभी विभागों को आवंटित की गई राशि समय पर नहीं लौटाई। जिससे पंजाब सरकार के वित्तीय लेन-देन पर काफी असर पड़ा। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए वित्त विभाग ने सभी विभागों के सचिवों, निदेशकों, पंचायतों, विकास प्राधिकरणों और बोर्ड निगमों को पत्र लिखकर कहा कि HDFC Bank अपने समयबद्ध वित्तीय लेन-देन को पूरा करने के लिए भेजे जा रहे आदेशों की पालना में राज्य सरकार का सहयोग नहीं कर रहा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए बैंक के साथ किसी भी तरह का सरकारी कारोबार करना मुश्किल है। इस कारण HDFC Bank को डीएम्पैनल किया जा रहा है। इनके साथ कोई भी सरकारी लेन-देन नहीं किया जाना चाहिए।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular