Pb8Live News: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर दिए जाने वाले पद्मश्री पुरस्कारों के लिए पंजाब सरकार ने राज्य से 13 विशिष्ट व्यक्तियों के नामों की सिफारिश की है। ये सभी वे लोग हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज और देश के लिए प्रेरणादायक मिसाल कायम की है।
सिफारिश किए गए नामों में सामाजिक सेवा, कला, कृषि, खेल, पत्रकारिता और उद्योग जैसे विविध क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हैं। पंजाब सरकार का कहना है कि इन व्यक्तियों का योगदान न केवल राज्य, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
ये 13 नाम किए गए हैं सिफारिशित:
बब्बू मान – प्रसिद्ध पंजाबी गायक और संगीतकार
सुखविंदर सिंह – प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक
स्व. फैजा सिंह (114 वर्ष) – विश्वप्रसिद्ध मैराथन धावक
जवाहर लाल ओसवाल – प्रमुख उद्योगपति
नरिंदर सिंह – समाजसेवक
अरुण कुमार – पारंपरिक कढ़ाई कला के शिल्पकार
भजन सिंह शेरगिल – प्रगतिशील किसान
बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाल – समाजसेवक और कारसेवक
भाई गुरिकबल सिंह – धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय
जतिंदर पन्नू – वरिष्ठ पत्रकार
डॉ. हरिमंदर सिंह सिद्धू – चिकित्सा क्षेत्र में योगदान
बीरिंदर सिंह मस्ती – साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान
संत बाबा सुखा सिंह – आध्यात्मिक गुरु और समाजसेवी
पंजाब सरकार द्वारा भेजी गई यह सिफारिश केंद्र सरकार द्वारा गठित पद्म पुरस्कार समिति के समक्ष विचाराधीन जाएगी। यदि स्वीकृत होती है, तो इन हस्तियों को गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा।





