Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
POLITICSमोदी के 1600 करोड़ रूपए से पंजाब सरकार नाखुश, प्रधान अमन अरोड़ा...

मोदी के 1600 करोड़ रूपए से पंजाब सरकार नाखुश, प्रधान अमन अरोड़ा बोले केंद्र ने पंजाबियों के “जख्मों पर नमक छिड़का”, राजा वड़िंग का भी आया बयान 

Punjab government unhappy with Modi's 1600 crore rupees, chief Aman Arora said the center "rubbed salt on the wounds" of Punjabis, Raja Vading also gave a statement

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News:  प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब को 600 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया। हालांकि, इस पर पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। पंजाब के मंत्री बरिंदर गोयल ने इसे “बहुत बड़ा मजाक” बताया, जबकि AAP प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्र ने पंजाबियों के “जख्मों पर नमक छिड़का” है।

कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग ने भी इसे लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर प्रतिक्रया दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन एक बार फिर हमें निराशा हाथ लगी। 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने पंजाब की अनदेखी की है। 1600 करोड़ रुपये की सहायता पंजाब के भारी नुकसान की भरपाई के लिए नाकाफी है, जबकि अनुमानित नुकसान हजारों करोड़ रुपये का है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular