Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में 20 लाख के लिए तीन हत्याएं, दोस्त ने महिला और...

पंजाब में 20 लाख के लिए तीन हत्याएं, दोस्त ने महिला और उसके दो बच्चों को नहर में धक्का दिया

Three murders for Rs 20 lakh: Friend pushes woman and her two children into canal

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के बरनाला में महिला और उसके दो बच्चों की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने गांव के ही कुलवंत सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो मृतक महिला का दोस्त था।

आरोपी ने कबूल किया कि उसने 20 लाख रुपए की मांग पर महिला किरनजीत कौर (45), उसकी बेटी सुखचैनप्रीत कौर (25) और बेटे हरमनजीत सिंह (22) को भाखड़ा नहर में नारियल छोड़ने के बहाने धक्का देकर मार दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने जमीन बेचकर आरोपी को 20 लाख रुपए उधार दिए थे, जो उसने खर्च कर दिए। जब महिला ने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने तीनों की हत्या की साजिश रच दी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular