pb8 live news : भीषण गर्मी के बीच लू (हीट वेव) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, इसी क्रम में अमृतसर, लुधियाना, जालंधर (आदमपुर), हलवारा, बठिंडा सहित कई शहरों में भयानक लू की स्थिति देखने को मिली। राज्य का सबसे अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सैल्सियस बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन पर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए हीट वेव (भीषण लू) को लेकर रैड अलर्ट जारी किया है।
गर्मी के बीच अमृतसर व बठिंडा पंजाब के सबसे गर्म शहर रहे। अमृतसर में 45.8 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। इसी तरह से गुरदासपुर में 44.5. पटियाला में 43.6, पठानकोट में 43.4, अबोहर में 44.1 जबकि जालंधर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 48 डिग्री सैल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.5 डिग्री उधर हिमाचल के हिल स्टेशनों सैल्सियस अधिक है।





