Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब रोडवेज मुलाजिमों की हड़ताल बेकाबू, कई जिलों में हिंसा—पुलिस संग झड़पें,...

पंजाब रोडवेज मुलाजिमों की हड़ताल बेकाबू, कई जिलों में हिंसा—पुलिस संग झड़पें, पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश, SHO झुलसा

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब में किलोमीटर स्कीम वाली बसों का टेंडर रद्द करने की मांग को लेकर रोडवेज मुलाजिमों की हड़ताल के दौरान कई जगह माहौल हिंसक हो गया। इस दौरान मुलाजिमों की पुलिस के साथ झड़प देखने को मिली।

पुलिस ने कई मुलाजिमों को हिरासत में लिया है। संगरूर में रोडवेज मुलाजिम पेट्रोल की बोतलें लेकर बसों पर चढ़ गए। एक मुलाजिम ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की, जिसे रोकने के चक्कर में SHO झुलस गए। वहीं जालंधर में मुलाजिमों ने बस स्टैंड बंद कर दिया है। प्राइवेट बसों की एंट्री भी बंद कर दी गई है।

पटियाला में पुलिस और रोडवेज मुलाजिमों के बीच झड़प हुई है। पुलिस ने कई मुलाजिमों को हिरासत में लिया है। बुढलाडा में भी 3 मुलाजिम पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। उनका कहना है कि अगर सरकार ने किलोमीटर स्कीम टेंडर का फैसला न बदला तो आग लगा लेंगे।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular