Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
WEATHERWeather : पंजाब के 5 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

Weather : पंजाब के 5 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : पंजाब में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी की कमी के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है. पंजाब में तापमान सामान्य से 5 डिग्री और चंडीगढ़ में 4 डिग्री ऊपर है. इस बीच, पश्चिमी हिमालय पर एक पश्चिमी विक्षोभ (WD) सक्रिय हो गया है। WD से दूरी के कारण पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में थोड़ा बदलाव देखा जा रहा है.

पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के पांच जिलों में भी कोहरे का असर देखा गया है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का में 14 नवंबर तक ऐसा ही कोहरा छाया रह सकता है. धुएं का असर श्वास नली पर भी पड़ रहा है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन अमृतसर-पुणे फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया।

अमृतसर- सोमवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम था. आज घने कोहरे का अलर्ट है. आज तापमान 17 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

जालंधर- सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है। इसके साथ ही आज तापमान 17 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है.

लुधियाना- सोमवार शाम को तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया. सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही आज तापमान 17 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है.

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular