पंजाबी एक्टर जय रंधावा फिल्म इश्कनामा 56 की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए। जंप सीन के दौरान तकनीकी खराबी के चलते वह छत पर लैंड करने की बजाय दीवार से टकरा गए, जिससे उनके सिर में चोट आई।
क्रू मेंबर तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी MRI करवाई गई। डॉक्टरों ने किसी भी तरह के खतरे से इनकार किया है। फिलहाल जय रंधावा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।





