Pb8Live News: पंजाबी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन और दर्शकों के चहेते जसविंदर भल्ला की भोग और अंतिम अरदास आज चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में आयोजित की जा रही है।
इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक जगत से जुड़ी नामी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। जसविंदर भल्ला का निधन 22 अगस्त की सुबह ब्रेन स्ट्रोक के कारण हुआ था। वे 65 वर्ष के थे।





