पंजाब के मशहूर संगीतकार चरणजीत सिंह आहूजा का मोहाली स्थित निवास पर 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और चंडीगढ़ पीजीआई से उनका इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर 1 बजे मोहाली श्मशान घाट में किया जाएगा।
आहूजा ने अपने संगीत से कई कलाकारों को नई पहचान दी। उनके निधन पर पंजाब CM भगवंत मान, एक्ट्रेस निर्मल ऋषि, गायक मास्टर सलीम, सुरजीत खान, सतविंदर बुग्गा, गुर किरपाल सूरापुरी, सूफी बलबीर, जैली, आर. दीप रमन, भुपिंदर बब्बल, बिल सिंह समेत कई कलाकारों ने गहरा शोक जताया है। उनके बेटे सचिन आहूजा भी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं।





