Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाबी सिंगर बाघी का विरोध, गाने 'अंसारी' में यमराज का अपमान, हिंदू...

पंजाबी सिंगर बाघी का विरोध, गाने ‘अंसारी’ में यमराज का अपमान, हिंदू संगठनों ने गाड़ी को घेरा

Punjabi singer Baaghi faces protests for insulting Yamraj in his song "Ansari," Hindu organizations surround his vehicle

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाबी सिंगर बाघी के गाने ‘अंसारी’ में यमराज को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर बवाल मच गया है। हिंदू संगठनों ने इसे यमराज का अपमान बताते हुए विरोध दर्ज कराया। बुधवार को पठानकोट के एक कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान सिंगर बाघी की गाड़ी को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया।

मौके पर स्थिति बिगड़ने लगी तो बाघी के बाउंसरों ने सुरक्षा घेरे में उन्हें बाहर निकाला। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि सिंगर ने माफी मांगी, जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया। इस मामले में पुलिस को भी शिकायत दी गई है। गाने की विवादित लाइन में बाघी ने कहा था कि यमराज बिना पूछे आया, उसे बांधकर पीटा और फिर मिन्नतें कर छोड़ दिया — जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular