PB8LIVE NEWS/पंजाब
पंजाबी सिंगर निंजा के घर खुशियां आई है। दरअसल, उनके घर में एक नए नन्हें सदस्य का घर में स्वागत हुआ है। हां, आपने सही पढ़ा है! निंजा के घर बच्चे ने जन्म लिया है। सिंगर दूसरी बार पिता बने हैं। सिंगर की पत्नी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। निंजा ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ बांटा। उन्होंने अपने लाडले की प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं।