Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअफीम विवाद में घिरे पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों, कार शोरूम में अफीम...

अफीम विवाद में घिरे पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों, कार शोरूम में अफीम के पैकेट के साथ वीडियो हुई Viral, डीजीपी और एसएसपी को शिकायत,

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों (Prem Dhillon) के खिलाफ काउंसिल ऑफ लॉयर्स ने चंडीगढ़ के डीजीपी और एसएसपी को शिकायत दी है। आरोप है कि एक कार शोरूम में सिंगर अफीम के पैकेट के साथ दिखाई दिए, जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया।

काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन वासु रंजन शांडिल्य ने एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।

साथ ही पुलिस से अफीम के स्रोत, मात्रा (300–400 ग्राम के दावे) और सिंगर के साथ मौजूद अन्य लोगों की जांच की मांग की गई है। चेयरमैन का कहना है कि इस तरह के कृत्य युवाओं को गुमराह करते हैं और नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को कमजोर करते हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular