Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABमोहाली में पंजाबी सिंगर प्रिंस रंधावा का सड़क पर झगड़ा, चली गोली...

मोहाली में पंजाबी सिंगर प्रिंस रंधावा का सड़क पर झगड़ा, चली गोली — इलाके में मची अफरा-तफरी

Punjabi singer Prince Randhawa got into a street fight in Mohali, resulting in gunfire - chaos in the area.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

मोहाली के फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय हंगामा मच गया जब मशहूर पंजाबी सिंगर प्रिंस रंधावा का सड़क पर झगड़ा हो गया और मामला इतना बढ़ गया कि गोली तक चल गई

जानकारी के अनुसार, प्रिंस रंधावा जब बेस्टेक से निकलकर फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे, तो पीछे से आ रही एक कार ने उनके पैर पर टक्कर मार दी। कार में प्रताप रंधावा नाम का व्यक्ति सवार था। टक्कर लगने के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

 इसी दौरान गुस्से में आकर प्रिंस रंधावा ने फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह मामला रोडरेज से जुड़ा बताया जा रहा है और 125 बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या कार ने जानबूझकर टक्कर मारी थी या यह महज एक दुर्घटना थी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular