पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार आगे आ रहे हैं। पंजाबी गायक रंजीत बावा ने कनाडा के अल्बर्टा शो की पूरी कमाई दान करने का ऐलान किया है।
Singer Ranjit Bawa has announced that all earnings from the first show of his Canada Tour will be donated to the flood victims in Punjab.@BawaRanjit #PunjabFloods pic.twitter.com/4ntIiHFxRO
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) August 30, 2025
उन्होंने अपने कॉन्सर्ट के दौरान कहा कि पंजाब इस वक्त बड़ी आपदा से जूझ रहा है, ऐसे में वह शो की पूरी आय बाढ़ पीड़ितों को देंगे। इससे पहले सूफी गायक सतिंदर सरताज ने भी 500 परिवारों को राशन किट देने की घोषणा की थी। वर्तमान में पंजाब के करीब 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे राज्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है।





