Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABराहुल गांधी ने बाढ़ में साइकिल गंवाने वाले 8 साल के बच्चे...

राहुल गांधी ने बाढ़ में साइकिल गंवाने वाले 8 साल के बच्चे को भेजी नई साइकिल, वीडियो कॉल पर कहा – “घबराना नहीं है… देखें वीडियो

Rahul Gandhi sent a new bicycle to an 8-year-old boy who lost his bicycle in the floods. He said on a video call, "Don't panic..." Watch the video.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमृतसर के बाढ़ प्रभावित गांव घोनेवाल पहुंचे थे, जहां 8 साल के अमृतपाल सिंह ने रोते हुए उन्हें बताया कि बाढ़ में उसकी साइकिल टूट गई है। यह देख राहुल गांधी ने बच्चे को गोद में उठाया और उसे चुप कराया। उन्होंने खुद उसके घर जाकर टूटी हुई साइकिल भी देखी।
देखें वीडियो

बुधवार को राहुल गांधी ने अमृतपाल के लिए नई साइकिल भेजी और वीडियो कॉल के जरिए बच्चे व उसके परिवार से बात भी की। कॉल पर राहुल गांधी ने अमृतपाल से पूछा, “साइकिल अच्छी है बेटा?” इस पर बच्चे के पिता ने राहुल गांधी का धन्यवाद किया, जिस पर राहुल ने जवाब दिया – “वेलकम, घबराना नहीं है, बहुत-बहुत प्यार बेटा।” अमृतपाल ने भी राहुल गांधी को थैंक्यू कहा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular