Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर घायल

जालंधर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर घायल

Rapid-fire shooting in Jalandhar; youth critically injured.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के राज नगर इलाके में देर रात करीब 12 बजे गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें बब्बल नाम का युवक घायल हो गया। पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। एंबुलेंस समय पर न पहुंचने के कारण परिवार को युवक को ऑटो से अस्पताल ले जाना पड़ा।

पुलिस के अनुसार 2-3 फायरिंग की सूचना है और मौके से 2 खोल बरामद हुए हैं। एडीसीपी-2 ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं—एक पक्ष ने सन्नी लूथरा पर फायरिंग करवाने और नशा कारोबार से जुड़े होने का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को गलत बताया। इलाके के लोगों ने भी झगड़े के दौरान ईंट-पत्थर और तेजधार हथियार चलने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular