Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में दर्दनाक घटना: रिटायर सुपरिटेंडेंट ने कमरे को आग लगाकर की...

जालंधर में दर्दनाक घटना: रिटायर सुपरिटेंडेंट ने कमरे को आग लगाकर की आत्महत्या

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के चौगिट्टी के पास अवतार नगर में नगर निगम से रिटायर 60 वर्षीय सुपरिटेंडेंट सोहन सिंह ने कथित तौर पर कर्ज की परेशानी के चलते घर की छत पर बने कमरे में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। आग लगने के दौरान उनकी चीखें सुनकर परिवार और आसपास के लोगों को घटना का पता चला। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और थाना रामामंडी पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सोहन सिंह की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक कर्ज से परेशान था। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular