पंजाब में पिछले पांच दिनों से चल रही रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। लुधियाना में यूनियन के उपप्रधान गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह संघर्ष कॉर्पोरेट की धक्केशाही के खिलाफ था, जिसमें सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर हिस्सा लिया।
यूनियन के अनुसार, धरना मुख्य रूप से जेलों में बंद साथियों की रिहाई और सभी कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल कराने की मांग को लेकर लगाया गया था। यूनियन नेताओं ने बताया कि मैनेजमेंट ने इन मांगों पर सहमति जताई, जिसके बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। हड़ताल खत्म होते ही पांच दिन से डिपो में खड़ी करीब 1600 बसें दोबारा सड़कों पर चलने लगी हैं।





