Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEपंजाब में दिन-दिहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट

पंजाब में दिन-दिहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : पंजाब में दिन-दिहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जिला बठिंडा में आज शनिवार को 3 अज्ञात लुटेरे पिस्तौल व तेजधार हथियारों के बल पर जोधपुर रोमाणा के नजदीक स्थित पैट्रोल पंप से 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट की सारी घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि, शनिवार दोहपर करीब 2 बजे डबवाली रोड पर जोधपुर रोमाणा के नजदीक रिलायंस के पैट्रोल पंप पर 3 युवक एक सलेरियो कार पर पहुंचे। कार से उतरकर आरोपियों ने पिस्तौल व तेजधार हथियारों के बल पर पंप के दफ्तर से 10 हजार रुपये की नकदी लूट ली व फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना सदर बठिंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular