जालंधर के नकोदर रोड में आज सुबह एक जर्जर मकान की छत अचानक गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ, लेकिन मकान की दीवार गिरने से नीचे खड़ा एक छोटा हाथी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनी। जब वे बाहर आए तो देखा कि पुरानी इमारत की दीवार सड़क पर गिर चुकी थी। बताया जा रहा है कि यह मकान काफी समय से खाली पड़ा था और इसका मालिक विदेश में रहता है।
घटना के समय छोटा हाथी पिछले एक महीने से उसी स्थान पर खड़ा था। हादसे की सूचना मिलते ही मजदूरों को बुलाकर तुरंत मलबा हटाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। स्थानीय लोग इस तरह की जर्जर इमारतों को लेकर नगर निगम से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।





