जालंधर के सेंट जोसेफ और आईवी वर्ल्ड स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन पेरेंट्स को सूचना दी, जिसके बाद बच्चे लेने के लिए अभिभावक स्कूलों की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने फिलहाल धमकी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच जारी है। इसी बीच केएमवी स्कूल की प्रिंसिपल को भी थ्रेट कॉल मिली, जिसके बाद स्कूल को खाली करवा दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।





