Pb8Live News: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्यभर में 3 सितंबर 2025 तक स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है। रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अपने मंत्रियों के साथ बैठक की थी। बैठक के बाद शिक्षा मंत्री बैंस ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 3 सितंबर तक छुट्टी रहेगी राज्य में बाढ़ की वजह से कई जिलों में हालात गंभीर बने हुए हैं, जिसे देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।





