Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर के इस इलाके में जोरदार धमाका, घरों की खिड़कियों शीशे टूटे,...

जालंधर के इस इलाके में जोरदार धमाका, घरों की खिड़कियों शीशे टूटे, एक की मौत, दो घायल 

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के संतोखपुरा इलाके में एक कबाड़ गोदाम में जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में संतोखपुरा निवासी रजिंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और लोगों का कहना है कि करीब 1 किलोमीटर तक आवाज सुनाई दी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना-8 पुलिस मौके पर पहुंच गई और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का दावा है कि ब्लास्ट सिलेंडर में हुआ,

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कबाड़ गोदाम होने के कारण किसी ग्रेनेड जैसी वस्तु में धमाका हो सकता है। पुलिस ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular