Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
INDIAElection's : जम्मू-कश्मीर की 26 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान

Election’s : जम्मू-कश्मीर की 26 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news :जम्मू-कश्मीर की 26 सीटों पर आज (बुधवार, 25 सितंबर) विधानसभा चुनाव के दूसरा चरण का मतदान है. इस फेज में 239 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. करीब 25 लाख मतदाता आज घरों से बाहर निकल कर वोट करेंगे और सभी कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला करेंगे.

साल 2014 से अब तक 10 साल के लंबे इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. पहले फेज की वोटिंग बीते 18 सितंबर को 24 सीटों पर हुई थी. अब आज दूसरे चरण में 26 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. मतदान के दौरान हर पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था टाइट होगी.

जानकारी के लिए बता दें कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने 26 क्षेत्रों में 3502 वोटिंग सेंटर्स बनाए हैं, ताकि मतदाता आराम से बिना किसी दिक्कत के मताधिकार का प्रयोग कर सकें.

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular