जालंधर वेस्ट हलके के बस्ती नौ स्थित सन फ्लाई स्पोर्ट्स आइटम शॉप में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दुकान में काम करने वाले कर्मचारी सोनू ने 8.50 लाख रुपए की नकदी चोरी की और विरोध करने पर 65 वर्षीय बुजुर्ग इंद्रजीत की बेरहमी से हत्या कर दी।
दुकान मालकिन मधु गुप्ता के अनुसार सोनू पिछले 8–10 साल से दुकान में काम कर रहा था। पहले मामला सिर्फ नकदी चोरी का लग रहा था, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या का खुलासा हुआ।
पूछताछ में सोनू ने कबूल किया कि लूट के दौरान उसका विवाद दुकान के पास रहने वाले इंद्रजीत से हो गया था, जो बढ़कर हत्या में बदल गया। आरोपी ने शव को दुकान के अंदर ही छिपा दिया। पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर अंबाला से चोरी की कार भी बरामद कर ली है।





