Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARविपन सभरवाल के पिता स्व. रामु सभरवाल के निधन पर सरदार बलजिंदर...

विपन सभरवाल के पिता स्व. रामु सभरवाल के निधन पर सरदार बलजिंदर सिंह हमदर्द सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने निवास पर पहुंचकर जताया शोक

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी (पंजाब) के प्रधान एवं भगवान वाल्मीकि वेल्फेयर ट्रस्ट के चेयरमैन विपन सभरवाल के पिता श्री रामु सभरवाल का 12 दिसंबर (शुक्रवार) को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, समाज और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

आज दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके निवास स्थान पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान अजीत अख़बार के एमडी सरदार बलजिंदर सिंह हमदर्द विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ उनकी बेटी गुरजोत, संत महानाथ जी, तथा डेरा बल्ला से बहन संतोष कुमारी ने भी शोक-संतप्त परिवार से मिलकर गहरा दुःख प्रकट किया।

इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी (पंजाब) के प्रधान एवं वाल्मीकि वेल्फेयर ट्रस्ट के चेयरमैन विपन सभरवाल के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों ने दिवंगत स्वर्गीय रामु सभरवाल जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान किया।

शोक व्यक्त करने वालों में शशि शर्मा, राजीव गोरा, गोला पहलवान, चेतन हांडा, संदीप लक्की, चेतन नाहर सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक हस्तियां भी शामिल रहीं। सभी ने दिवंगत की स्मृतियों को नमन करते हुए परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं साझा कीं।परिवार ने शोक व्यक्त करने पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस दुःख की घड़ी में समाज का साथ उनके लिए संबल बना है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular