गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद हुए एनकाउंटर को लेकर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने पंजाब पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक ऑडियो में भट्टी ने दावा किया कि एनकाउंटर फर्जी है और मारा गया रणजीत सिंह बेगुनाह था।
भट्टी ने कहा कि पुलिस को सबूत पेश करने चाहिए और मामले की कानूनी जांच होनी चाहिए। उसने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस सिखों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। साथ ही उसने कहा कि अगर उसने पहले हत्या से जुड़ा वीडियो डाला था तो उसे असली आरोपियों की भी जानकारी है।
हालांकि, जारी ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से फिलहाल इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।





