जालंधर: बीती रात एक विधायक की जूतों और थप्पड़ों से पिटाई होने का दावा सामने आया है। यह दावा बीजेपी नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने किया है।
उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालते हुए लिखा— “कल रात हुई थप्पड़ और जूतों की बरसात… क्या आप ठीक हो विधायक साहब?”
उनकी इस पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। अब सबकी नजर शीतल अंगूराल के संभावित खुलासे पर टिकी है।





