जालंधर के मिट्ठा बाजार में दर्दनाक हादसा हो गया। बाथरूम के गीजर से गैस लीकेज होने पर शिवसेना उत्तर भारत प्रमुख दीपक कंबोज की 22 वर्षीय बेटी मुनमुन चितवन की दम घुटने से मौत हो गई। वह बाथरूम में नहाने गई थी, काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो वह बेहोश अवस्था में मिली।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय घर में उसके जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।





