Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पीड़िता की मां को अकेले...

जालंधर में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पीड़िता की मां को अकेले में मिलने का दबाव बनाने के आरोप में SHO लाइन हाजिर

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर। फिल्लौर थाने के प्रभारी भूषण कुमार एक नए गंभीर आरोप में फंसे हैं। एक प्रवासी महिला ने उन पर अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

परिवार 23-24 अगस्त की रात हुए बलात्कार की शिकायत लेकर थाने पहुंचा। पीड़िता के पिता का आरोप है कि SHO ने बलात्कार का मामला दर्ज करने और मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया। उल्टे, उन्होंने मामला दबाने की कोशिश की और लड़की को बार-बार अकेले बुलाकर उसके साथ बदसलूकी की। एक महीने बीत जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

मामले ने तब और तूल पकड़ा जब SHO और पीड़ित लड़की की मां की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई, जिसमें अधिकारी उसे “अकेले में मिलने” के लिए कहता सुनाई दे रहा है। ऑडियो सामने आते ही जालंधर देहात के एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भूषण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोपों की विस्तृत जांच चल रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular