Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABमोहाली के सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग से 10 करोड़ की...

मोहाली के सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग से 10 करोड़ की धमकी, एक हफ्ते का अल्टीमेटम

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के मोहाली निवासी बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी दी है। गैंगस्टर आरजू बिश्नोई ने सिंगर के करीबी को वॉयस मैसेज भेजकर एक हफ्ते में रकम देने को कहा है।

मैसेज में धमकी दी गई है कि अगर पैसे नहीं मिले तो “किसी भी देश में चले जाओ, मिट्टी में मिला देंगे।” इसके बाद पंजाबी सिंगर दिलनूर ने मोहाली के SSP को शिकायत दी है।

दिलनूर ने बताया कि धमकी के बाद से वह घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और उन्हें जान का खतरा है। शिकायत पर मोहाली पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है।

वहीं, सिंगर बी प्राक की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि बी प्राक बॉलीवुड के सुपरहिट गीत “तेरी मिट्टी में मिल जावां” से देशभर में मशहूर हुए थे।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular