Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में बारिश से हालात बिगड़े, कई जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी

पंजाब में बारिश से हालात बिगड़े, कई जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी

Situation worsened due to rain in Punjab, yellow alert issued in many districts

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

 PB8Live News:  पंजाब में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग ने आज भी पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में तेज बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

हिमाचल में भारी बारिश से रावी और ब्यास नदी उफान पर हैं, जिसके चलते पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर और सुल्तानपुर लोधी समेत कई इलाके पानी में डूब चुके हैं। कई गांवों में 2-3 फीट तक पानी भर गया है। तरनतारन के हरिके हैड्स और फाजिल्का में भी हालात खराब हैं।

सुल्तानपुर लोधी में राहत कार्य के लिए खालसा एड ने मोर्चा संभाल लिया है। संस्था गांवों में फंसे लोगों व जानवरों को सुरक्षित निकाल रही है और खाने व शेल्टर का इंतजाम कर रही है।

बारिश और बादल फटने के चलते जम्मू-कश्मीर से पंजाब का सड़क और रेल संपर्क प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी अलर्ट रहेगा, जबकि बुधवार से हालात सामान्य होंगे। 23 अगस्त से दोबारा मानसून सक्रिय होने की संभावना जताई गई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular