Pb8Live News: जालंधर पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘युद्ध नशे के विरूद्ध’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने इस दौरान 3.50 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान खांबड़ा निवासी मंजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर नशे के धंधे में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।





